घटना के बाद बिजावर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने 15 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, पथराव और चक्काजाम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान वीडियो फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग्स एकत्र की जा रही हैं, जिनके आधार पर पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जाएगी।