श्रीमद् देवी भागवतम एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की तैयारी
हटा। नगर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर प्रांगण में 20 जून से 28 जून तक नौ दिवसीय श्रीमद् भागवतम कथा एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन विधायक परिवार द्वारा, जै जै सरकार की असीम कृपा एवं पूजनीय छोटे सरकार के निर्देशन में होगा। बुधवार को मंदिर प्रांगण में आयोजन की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक उमादेवी खटीक और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विधायक के निज सचिव, जितेंद्र प्यासी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जून को नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। श्रीमद् देवी भागवतम कथा पुराण का शुभारंभ जगद्गुरु श्री- अग्रमलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के कृपापात्र श्रीगुरुचरण दास जी महाराज की अमृतवाणी से होगा। कथा श्रवण का समय शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्यार्चन का आयोजन 23, 24, 25 जून को रात 8 बजे से किया जाएगा, जबकि शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा 27 जून को होगी।
भजन संध्या का कार्यक्रम
पंडित अजीत अवस्थी ने बताया कि देवी भागवत के अलावा रात्रि कालीन भजन संध्या का आयोजन भी होगा।
- 22 जून: स्थानीय कलाकार
- 26 जून: जितेंद्र खरे (बादल)
- 27 जून: मनीष अग्रवाल (जबलपुर)
- 28 जून: नंदू भैया (कटनी)
- 29 जून: शहनाज अख्तर
बैठक में शोभायात्रा का शुभारंभ मां चंडी जी मंदिर प्रांगण से करने की बात कही गई। यह यात्रा रतन बजरिया, बड़ा बाजार, मंदिर मस्जिद चौराहा, राय चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। बैठक में विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गिरीश खटीक ने नगरवासियों से सहयोग की अपील की। विधायक उमादेवी लालचंद खटीक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश और देश के साधु-संतों, मंत्री, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य नेता शामिल होंगे और सभी नगरवासी आमंत्रित हैं।
बैठक में बालाजी सरकार मंदिर महंत श्री हरिराम जी महाराज , ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित महेश पुरानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल लाल चंद खटीक पंडित लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री,मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा डॉ मनोज तिवारी सोमेश चौरसिया सुरेंद्र अग्रवाल सुनील राय भोले सराफ अंकुश खटीक रमाकांत सराफ सोमिल हजारी कैलाश बाबा राजीव मोहन पांडे हरिशंकर साहू घनश्याम प्रजापति हरि खटीक जागे असाटी आवेश बड़गैया कमलेश नायक संदीप राय रीतेश अग्रवाल मनीष चौरसिया प्रिंसदीप खटीक प्रकाश गर्ग गुड्डू सेलट भरत चौबे अनिमेष चौरसिया योगेश तिवारी कमलेश गौतम सूरज शर्मा पप्पू खटीक आयुष खटीक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आभार व्यक्त मनीष पुष्पराज शर्मा द्वारा किया गया।

Continue With Google
Comments (0)