ताप्ती वार्ड की बहुप्रतीक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, 12.70 लाख की लागत से होगा निर्माण।
मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का आखिरकार भूमि पूजन कर शुभारंभ कर दिया गया।
यह सड़क नारायण ठाकुर के घर से आशीर्वाद लॉन तक लगभग 285 मीटर लंबाई में बनाई जाएगी, जिस पर करीब 12 लाख 70 हजार रुपए की लागत आएगी।
इस निर्माण कार्य का ठेका भोपाल की कंपनी उत्कर्ष रियल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर वार्ड पार्षद निर्मला रामा उबनारे, नपा सभापति एवं अन्य पार्षदों सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे ।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण से ताप्ती वार्ड के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर वार्ड पार्षद निर्मला रामा उबनारे लगातार प्रयासरत थीं।
इस अवसर पर पार्षद निर्मला उबनारे ने कहा कि वार्ड की जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या से लोग लंबे समय से परेशान थे। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।

Continue With Google
Comments (0)