प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,तहसील कार्यालय के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

मुलताई। प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है,इसी कड़ी में तहसील कार्यालय के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

एसडीएम राजीव कहार,एसडीओपी एस. के. सिंह एवं तहसीलदार डॉ संजय बरैया एवं थाना पुलिस के मार्गदर्शन में नगर पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय की बाउंड्री तोड़कर कुछ लोगों द्वारा अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर दुकानें लगाई गई थी। मामले में संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और तत्काल अतिक्रमण हटवाया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित लोगों को समझाइश देते हुए सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में इस स्थान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या दुकान न लगाई जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले की सख्त हिदायत के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।