मुलताई में एक दिन में तीन जगहों पर आग का कहर, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

 

मुलताई: शनिवार को मुलताई में आग की तीन घटनाएं सामने आईं, जिनमें नगर पालिका की फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया। इन घटनाओं ने नगरवासियों के बीच चिंता का माहौल बना दिया।

पहली आगजनी की सूचना फायर टीम को दोपहर 12:20 पर मिली। चिखली कला में दिनेश रघुवंशी की खराई में आग लग गई थी। फायर टीम के सदस्यों गिरीश पिपले और मनोज सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दूसरी घटना दोपहर 12:40 पर गोपाल तलाई के मोक्षधाम के पास रफाड़ में हुई। फायर टीम ने तत्परता से पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

तीसरी घटना 1:54 बजे परमंडल में डॉ. अंकुश भार्गव के खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। दमकल टीम ने नरवाई में लगी आग पर काबू पाया।

फायर टीम के धनराज पवार, सुमित पूरी, और गिरीश पिपले की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इन घटनाओं में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।

नगरवासियों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई है।