आमला। गांव तिरमहू में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गेहूं और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।इस आगजनी में किसान किस्मत सारटकर, राजेन्द्र सारटकर और जगवत की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है।

*फायर ब्रिगेड का इंतजार, किसान खुद बने दमकलकर्मी*

घटना को एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

मजबूरन किसान खुद ही आग बुझाने में जुटे रहे और अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

 *बिजली विभाग पर भी लापरवाही का आरोप*

ग्रामीणों का आरोप है कि आग की सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

ऐसे में स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।

 *बड़ा नुकसान, प्रशासन से राहत की मांग*

आग से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग की है, साथ ही फायर ब्रिगेड की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।