आमला। रंगों के पर्व रंगपंचमी पर नगर के वार्ड नंबर 16 स्थित गणेश लॉन में नव ज्योति संगठन महिला मंडल द्वारा उत्साह और उमंग के साथ रंगपंचमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति, संगीत और रंगों के साथ त्योहार का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा को रंग लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत के साथ की। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने भजन और फाग गीतों की प्रस्तुति दी तथा भजनों की धुन पर नृत्य कर उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
रंग, संगीत और आपसी स्नेह के माहौल में महिलाओं ने उत्सव का आनंद लेते हुए समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश भी दिया।

Continue With Google
Comments (0)