नेपानगर में 9 मार्च से धरना आंदोलन पर बैठे पार्षद के साथ वार्ड क्रमांक 3 के वार्ड वासियों द्वारा आज नगर पालिका के सामने मटका फोड़ कर नगरपालिका को जागने का प्रयास किया गया है l
वार्ड वासियों का कहना है कि हमारे वार्ड में पानी की समस्या दो से तीन वर्षों से चल रही है उसके साथ रोड की व्यवस्था जर्जर हो चुकी है लाइट बराबर लगी नहीं है वार्ड में नालियों की व्यवस्थित नहीं है मूलभूत समस्याओं को लेकर वार्ड वासियों ने नगरपालिका के समक्ष आकर विरोध ज्यादा कर नारेबाजी की l
राजेश पटेल उर्फ लारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यहां पर हम सभी व्यक्तिगत समस्याओं को या स्वार्थ के लिए नहीं बैठे हैं आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो वार्ड में अधूरे कार्यों को लेकर हम बैठे हैं और जिसका साथ वार्ड वासी हम सभी को दे रहे हैं जब तक वार्ड की समस्याएं हल नहीं होगी हम यथावत ऐसे ही बैठे रहेंगे धरने पर बैठे रहेंगे l
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल से पूछने पर की नगर पालिका परिषद आपकी कांग्रेस की है और आप भी कांग्रेस के हैं फिर नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि आप लोगों ने उन्हें धरने पर बैठने से अवगत नहीं कराया था इसमें आपका क्या कहना है पटेल का कहना है कि हमने समय-समय पर उन्हें अवगत कराया किंतु क्या कारण है कि वह हमारा साथ नहीं दे रही है इससे वह स्पष्ट नजर आता है कि वह हम सभी से अलग है और 9 मार्च से हम धरने पर बैठे हैं अभी तक नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल ने हमसे संपर्क नहीं किया है

Continue With Google
Comments (0)