वॉटर डिस्पेंसर फटने से मकान में लगी आग, फायर टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मुलताई। आज सुबह लगभग 10:26 बजे भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास गढ़ेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के घर में अचानक आग लग गई, बताया जा रहा है कि किचन में लगे वॉटर डिस्पेंसर के फटने से आग भड़क उठी जिससे किचन में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया।

घटना के दौरान किचन में रखा गैस सिलेंडर भी चालू हालत में पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी, मौके पर पहुंची फायर टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिलेंडर का मेन वाल्व बंद किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी के प्रेशर से ठंडा किया।

समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग पर भी काबू पा लिया गया,
इस दौरान फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पुरी एवं भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।