धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक हुए शामिल,जन जनकल्याण की करी कामना

 

मोहनगढ़। बुधवार को मोहनगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले  सिद्धगणेश गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन के शुभ अवसर पर कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक नितेंद्र सिंह राठौर अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और धर्म लाभ अर्जित किया।
श्री सिद्ध बाबा जी के स्थान पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा भागवत कथा मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा है। कथा श्रवण से हमें भक्ति, धर्म और संस्कारों की महत्ता का बोध होता है।
इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों की आस्था और उत्साह देख कर मन प्रसन्न हुआ। ऐसी कथाएँ समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।  जो हमें धर्म और संस्कृति बचाने के लिए प्रेरित करती है।