ग्राम बसाहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद तनाव का माहौल है। रात में एक सड़क दुर्घटना में कार की टक्कर से राहगीर और मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान पप्पू आदिवासी और प्रमोद अहिरवार के रूप में हुई है, जो ग्राम बसाहरी के निवासी थे।
इस हादसे से आहत परिजन शवों को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल अब कौन करेगा?
प्रमुख मांगे:
- कार चालक पर कठोर कार्रवाई
- मृतकों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाए
इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। खिमलासा पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अपील है कि जल्द से जल्द उचित कदम उठाएं ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके और परिजनों को न्याय मिल सके।
Continue With Google