खिमलासा - रविवार देर रात खिमलासा थाने में एक हृदयविदारक घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक 4 से 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, बच्ची अपने खेत में मटर की फली खा रही थी, जब गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक ने उसे अकेला देखकर दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को दर्द के संकेत दिए।

मां और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत बच्ची को लेकर खिमलासा थाने पहुंचे, जहां बच्ची की हालत देखकर थाना प्रभारी ने उसे इलाज के लिए सागर मेडिकल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

खिमलासा पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।