बीना विधानसभा के ग्राम खिमलासा में करणी सेना के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बबीता सिंह, राहुल सिंह और धर्माचार्य राघवेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
धरना प्रदर्शन के उपरांत करणी सेना ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर 1:00 बजे से आरंभ हुए इस प्रदर्शन में 18 सूत्रीय मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें प्रमुख मांगे शामिल थीं:
- प्रदेश उपाध्यक्ष राहुलसिंह राजपूत पर खिमलासा थाने में दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए।
- गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिया जाए।
- संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर एफआईआर दर्ज की जाए।
- गलत बयान का समर्थन करने वाले सांसद नगीना चंद्रशेखर रावण पर भी एफआईआर दर्ज की जाए।
- बीना रिफाइनरी में बाहरी भर्ती पर रोक लगाकर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए।
करणी सेना के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों की तादाद ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और उनकी मांगों को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई।
Continue With Google
Comments (0)