विद्यासागर पब्लिक स्कूल जमुनिया में जिला स्तरीय वैश्य महा सम्मेलन का आयोजन सोमवार दोपहर 2 बजे से किया गया। जिसमें प्रदेश और जिला से वैश्य महा सभा के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में वैश्य महा सभा से जुड़े डॉक्टरों और अन्य लोगों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि राजनीति नहीं करनी लेकिन इतना मजबूत बनना है कि लोग हमारी एक जुटता की सराहना करें। उन्होंने महा सभा मे कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की अपील की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष गोविंद असाटी, गिरजेश सोनी, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष विनीता केसरवानी आदि उपस्थित थे।
Continue With Google
Comments (0)