बंडा। सामान्य निर्वाचन के समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार 19 जनवरी से पांच दिवसीय सामूहिक हड़ताल प्रारंभ कर दी है। कर्मचारियों ने यह हड़ताल सामान्य निर्वाचन कार्यों और विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) के दौरान अत्यधिक कार्यभार, लंबित भुगतान और शासन स्तर पर कार्रवाई न होने के विरोध में की है। जिसके संबंध में उन्होंने तहसील कार्यालय में सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं कि फर्म को हटाकर मानदेय का भुगतान सीधे किया जा । हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 11 माह का एरियर भुगतान किया जाए। कार्यालयीन समय से अधिक कार्य कराने पर अतिरिक्त समय का मानदेय दिया जाए। योग्यता एवं पद के अनुरूप कार्य निर्धारण किया जाए। शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर संविदा/नियमितीकरण का लाभ दिया जाए।