लोकेशन -कस्बा खिमलासा बीना 

खिमलासा पोस्ट आफिस (उप डाक घर) में सन 2021 में करोड़ों रुपए का गमन हुआ था उपडाकघर के मैनिजर विशाल अहिरवार थे जिन्होंने 20 खातेदारों के खाते से करोड़ों का गमन किया था डाक बाबू विशाल अहिरवार पर एफआईआर हुई विभाग द्वारा जांच में पता चला कि उपडाकघर बाबू विशाल अहिरवार पहले बीना मैं गमन करके खिमलासा में डाक घर में सेवा दे रहे थे दोनों जगह से करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने में विशाल अहिरवार ने बताया था कि मैं आईपीएल क्रिकेट मैच करोड़ों रुपए हार गया था। तभी से उपडाकघर के बाबू विशाल अहिरवार अभी भी जिला कारागार में सचा काट रहें हैं।
लेकिन अभी डाक सेवा के सभी हितग्राहियों के पैसे वापिस हो गये है लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना माहीं जैन पिता राजकुमार जैन निवासी खिमलासा के गमन 85 हजार रुपए अभी तक वापिस नहीं हुये राजकुमार जैन द्वारा शिकायत प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, संचार मंत्री, मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद भी राजकुमार जैन दर दर भटक रहा हैं लेकिन किसी विभागीय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई राजकुमार जैन ने बताया कि सभी के पैसे वापिस हो गये है आज 5 वर्ष होने के बाद भी मेरी बेटी माहीं जैन के पैसे नहीं मिल रहें हैं और नाही कोई अधिकारी सुन रहा है।

प्रतिपाल राजपूत बीना