टीकमगढ़। शुक्रवार को शहर के निकटवर्ती गांव महराजपुरा में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया।ग्रामीणों ने बताया कुछ माह पूर्व महराजपुरा में पिछली दो पीढ़ी से रह रहे लोगों के पक्के मकानों को ग्राम पंचायत के द्वारा जमीदोज किया गया था बताया गया कि ग्राम सरपंच ने उक्त भूमि को आबादी घोषित कराकर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद एक वर्ग विशेष में कुछ दिनों तक तनाव की स्थिति बनी रही,इसके बाद उक्त विवादित भूमि को लोगो ने सर्व समिति से अंबेडकर पार्क बनाए जाने को लेकर योजना बनाई इसके बाद उक्त भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की गई और आखिर में 11 जनवरी को अंबेडकर प्रतिमा को स्थापित किया गया जिसका 30 जनवरी दिन शुक्रवार को एक अंबेडकर प्रतिमा कार्यक्रम आयोजित कर अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश गिरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार, शहर अध्यक्ष सुनील अहिरवार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज अहिरवार, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार,रामचरन अहिरवार,मंटू लाल अहिरवार, दामोदर अहिरवार,आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी,प्रवीण अहिरवार के साथ ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Continue With Google
Comments (0)