धार जिले की दिग्ठान चौकी के सागौर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दिग्ठान की महिला सरपंच शांताबाई डावर का दबंगई करते हुए एक युवक से मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें महिला सरपंच युवक से मारपीट करती हुई नज़र आ रही हैं। और महिला सरपंच का पुत्र विनोद युवक का मोबाईल छिनते हुएं। वीडियो डिलीट करने की बात करता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है की, गांव की समस्याओं को लेकर पंचायत में आए, यशवंत नामक ग्रामीण युवक के साथ महिला सरपंच, युवक की कालर पकड़कर थप्पडो से मारपीट कर रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विवाद बंद करवाकर महिला सरपंच के अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ,ग्रामीणों द्वारा सरपंच का विरोध कर ,सरपंच पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं विवाद के बाद,घटनाक्रम का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि statenewsAI वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सागौर पुलिस ने महिला सरपंच व उसके पुत्र पर,फरियादी 22 वर्षीय यशवंत पिता ईश्वर कटारिया निवासी दिग्ठान की रिपोर्ट पर, सागौर थाना पुलिस ने दिग्ठान की सरपंच शांताबाई नि. शांतिनगर दिग्ठान व महिला सरपंच के पुत्र विनोद डावर के विरुद्ध धारा 296,115(2), 351(2) ,3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सागौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Continue With Google
Comments (0)