आज बीना नगर के मां जागेश्वरी बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम जानकी मंदिर सागर के पूज्य महंत १०८ श्री केशवगिरी जी महाराज रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख श्री उमेश जी भाईसाहब उपस्थित रहे, जबकि मातृशक्ति से विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ शालिनी गुप्ता जी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं।

समारोह में मीनल रिछारिया, अतुल श्रीवास्तव, और रितिका तिवारी ने सुंदर भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

  • कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष निखिल पाठक ने किया।
  • विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष श्री सुनील सिरोठिया ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक समाजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रमुख व्यक्तियों में विहिप जिला उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह संधू, बीना शहर के विख्यात ज्योतिष धर्माचार्य श्री दशरथ पुरोहित जी, भक्तमाली जी, विनोद श्रीवास्तव, राकेश जैन, शुभम नामदेव, संजीव जैन, सुयश ठाकुर, राजेंद्र उपाध्याय, शुभम् तिवारी, और वीरेंद्र तिवारी जी शामिल थे।

इस सफल आयोजन ने हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को सहेजने का संदेश दिया।