खिरिया वार्ड में असामाजिक तत्वों का आतंक: बीना थाने में शिकायत दर्ज

बीना थाना क्षेत्र के खिरिया वार्ड में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। इन तत्वों द्वारा रात-दिन शराबखोरी और गाली-गलौज की घटनाएं आम हो गई हैं। हाल ही में एक कांग्रेसी नेता की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, और अब एक नई घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रविवार को दिनदहाड़े असामाजिक तत्वों ने खिरिया वार्ड में एक घर के बाहर तोड़फोड़ की और वहां लगी फर्श को तोड़ दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें शराबखोरी और तोड़फोड़ करते हुए इन तत्वों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

शिकायतकर्ता अधिवक्ता शनि चौरसिया, जो खिरिया वार्ड के निवासी हैं, ने बीना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्व रात-दिन उनके घर के सामने शराब पीते हैं और शराब की बोतलें फेंक देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अब उन्होंने घर के सामने तोड़फोड़ कर फर्श को भी तोड़ दिया है।

शनि चौरसिया ने बीना थाने में इस मामले की शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिपाल राजपूत, बीना/खिमलासा