खिमलासा कप सीजन 2: पुलिस टीम को विधुत विभाग ने 8 विकेट से हराया

बीना के कस्बा खिमलासा में चल रहे खिमलासा कप सीजन 2 के टूर्नामेंट में आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पुलिस खिमलासा और विधुत विभाग की टीमें मैदान में उतरीं, जहां पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पुलिस टीम की पारी

  • पुलिस टीम ने कुल 10 ओवर में 86 रन बनाए।
  • गेंदबाजी में विधुत विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया और पुलिस टीम को बड़े स्कोर से रोक दिया।

विधुत विभाग की जीत

  • विधुत विभाग की टीम ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम को 8 विकेट से पराजित किया।
  • अभिषेक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द सील्ड" पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे थाना प्रभारी खिमलासा एवं थानाप्रभारी आगासौद ने भेंट किया।

पुलिस टीम का प्रदर्शन

खिमलासा पुलिस क्रिकेट टीम, जो आमतौर पर फाइनल मुकाबले तक पहुंचती थी, इस बार दूसरे राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम के कप्तान गौरव मीणा ने कहा, "हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन विधुत विभाग की टीम में बाहरी अनुभवी बल्लेबाजों के होने से हमें हार का सामना करना पड़ा।"

प्रतिपाल राजपूत, बीना/खिमलासा