सीहोर के तहसील भेरुन्दा के नीलकंठ घाट:-

स्लंग,नीलकंठ घाट पर महाशिवरात्रि की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान-पूजन

 

 

एंकर,, सीहोर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मां नर्मदा के तट स्थित नीलकंठ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे लाखों भक्तों ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा वही समाजसेवियों ने भोजन प्रसादी एवं भंडारे की व्यवस्था भी की श्रद्धालु विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना करते नजर आए।

महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई हैं, जहां श्रद्धालु पूजन सामग्री, खिलौने, मिठाइयां और घरेलू सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।