*मीडियाकर्मी निलेश शर्मा, भारतीय पत्रकार संघ के बदनावर तहसील अध्यक्ष हुए नियुक्त*
बदनावर / भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग संदीप जैन राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह जादौन ,प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग धवन माहेश्वरी की अनुशंसा पर भारतीय पत्रकार संघ यूथ विंग जिलाध्यक्ष आदित्यराज धाकड़ ने भारतीय पत्रकार संघ के बदनावर तहसील अध्यक्ष के पद पर मीडियाकर्मी पंडित निलेश शर्मा को नियुक्त किया है। पत्रकारिता क्षेत्र में विगत 10 वर्षों से लगातार सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने पत्रकार निलेश शर्मा को संघ के यूथ विंग बदनावर तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति संगठन के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से की गई है। नियुक्ति होने पर पत्रकार साथियों, इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Continue With Google
Comments (0)