धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरमंडल में चरित्र शंका के चलते, युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक को तानाशाही सजा देते हुए आरोपी गण वीडियो में दिखाएं दे रहे है। Inh 24×7 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजोद थाना पुलिस के अनुसार पूरा मामला, 19 फरवरी गुरुवार का है। जहां युवक से मारपीट करने के बाद विक्रम पिता मांगीलाल मारु निवासी बरमंडल ने दीपक पिता बगदीराम निवासी बरखेड़ा के विरुद्ध घर पर आकर मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज करवाया था। 20 फरवरी शुक्रवार को दूसरे पक्ष के थाने पहुंचने पर राजोद पुलिस ने फरियादी दीपक पिता बगदीराम निवासी बरखेड़ा ने मामला दर्ज करवाया की जब वह विक्रम के घर गया तो,उस पर गलत शंका करते हुए। आरोपी विक्रम पिता मांगीलाल मारु,देवीलाल पिता रामनारायण लिंबिवाल ,मांगीलाल पिता लक्ष्मण गोयल,शंकर पिता चंपालाल मारु ,कान्हा पिता मांगीलाल निवासी ग्राम बरमंडल ने मारपीट की है। फरियादी की रिपोर्ट पर राजोद थाना पुलिस ने ,मारपीट की सुसंगत धाराओं में, 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद
पुलिस ने आरोपी विक्रम पिता मांगीलाल,मांगीलाल पिता लक्ष्मण व शंकर पिता चंपालाल मारु निवासी बरमंडल को राजोद पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के 2 आरोपी अभी भी फरार है। घटनाक्रम का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue With Google
Comments (0)