बदनावर / धार जिले के कई क्षेत्रों में विगत दिनों हुई मावठे की बारिश और तेज हवाएं चलने से किसानों की गेहूं की फसलों में नुकसानी हुई है। अब बदनावर क्षेत्र के किसानों द्वारा बारिश से हुए नुकसानी के क्षेत्र का सर्वेय और उचित मुआवजे की मांग किसानों द्वारा की जा रही है। किसानों ने बताया की कडोदकला के आसपास के गांवों में बारिश होने के कारण कई किसानों की फसल में नुकसानी हुई है। इसको लेकर ग्रामीण किसानों ने, सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। बदनावर तहसील के ग्राम कड़ौदकला,बामंदाकला,गोपालखेड़ी,छायन, कड़ोदखुर्द,पंचमुखी,तारोद, बेगंदा आदि गांवों में गेहूं की फसल में नुकसान होने और नुकसानी के बाद अभी तक सर्वे नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीण किसान धर्मेंद्र सिंह पटेल ने बताया की तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की खड़ी फसल में नुकसान हुआ है। सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कर सर्वे की मांग की गई है।
बाइट: कमल पाटीदार,किसान कड़ौदकला
Continue With Google
Comments (0)