अनूपपुर। अयोध्या से महासमुंद जा रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में हुआ है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार लंबे समय तक वाहन चलाने के कारण चालक को नींद आ गई, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुष्पराजगढ़ भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर CG 12 AE 6303 बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Continue With Google
Comments (0)