दिगौड़ा में विकास को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जतारा एसडीएम संजय दुबे और तहसीलदार श्रीमती प्राची जैन की अगुवाई में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे और तहसीलदार दिगौड़ा श्रीमती प्राची जैन ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर तहसील दिगौड़ा में 9 हेक्टेयर गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाया।

तहसीलदार श्रीमती प्राची जैन ने बताया कि प्रमोद चौबे, गुचाई वंशकार, रामभरोसे, चन्ना कुशवाहा, बालचंद्र कुशवाहा, और सूरी खंगार द्वारा तहसील दिगौड़ा के खसरा नंबर 152/1/1 और 152/1/2 की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था।

आज यह भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। ग्रामीणजनों की मांग के अनुसार, इस भूमि पर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।