पुलिस के लिए चुनौती बनी तीन बदमाशों की गैंग अब नॉर्थ एवेन्यू से बाइक चुराते फुटेज में हुए कैद ।
अंजड़ नाका के पास आदिनाथ कॉलोनी में तीन मकानों के ताले तोड़े, एक निजी कार्यालय से दो लैपटॉप ले उड़े बदमाश ।
बड़वानी :-जिला मुख्यालय पर मौजूद फरवरी माह में तीन बदमाशों चोरों की तिकड़ी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रही हैं। माह के पहले दिन से लेकर अब तक कई जगह मकान-दुकान के साथ बाइक चोरियों के मामले सामने आ चुके हैं। रविवार सोमवार रात्रि के दरमियान शहर की सबसे वीआईपी नार्थ एवेन्यू कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को तीन बदमाश ले भागे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बदमाशों ने यह घटना को रात्रि पौने दो से दो बजे के बीच अंजाम दिया।वहीं अंजड़ नाका स्थित आदिनाथ कॉलोनी में तीन मकानों के ताले तोड़ दिए। एक निजी कार्यालय में नकूचा तोड़कर सामान बिखेर दिया और दो लैपटाप ले भागे।
दरअसल उक्त कॉलोनियां अंजड़ नाका क्षेत्र में सटकर हैं। तीनों कॉलोनियों में आवाजाही के रास्ते हैं।जिसका बदमाशों ने इसका फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया और आदिनाथ
कॉलोनी के पीछे खाली जगह की और से भाग निकले। दरअसल चोरियों कीसूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं फिंगर एक्सपर्ट ने भी
जांच की। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना शुरु की। उल्लेखनीय है कि फरवरी माह के पहले ही दिन फरवरी के तड़के 4 से 5 बजे कोतवाली के सामने मोबाइल दुकान पर चोरी की वारदात हुई थी। इसी दिन महेंद्र टॉकिज रोड पर सूने मकान का ताला टूटने और एक हार्डवेयर दुकान का शटर ऊत्चा किया गया था। साथ ही उत्कृष्ट स्कूल के सामने टॉवर परिसर में आर्किटेक्चर के कार्यालय का शटर ऊचा कर कांच फोड़ सामान बिखेर दिया गया था। इसके बाद आशाग्राम रोड बालाजी कॉलोनी में नर्स व शिक्षिका के दो सूने मकानों पर धावा बोलकर आभूषण ले उड़े। वहीं शहर में आए दिन बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश बाइक ले जाते नजर आ रह है। बहरहाल शहर में हो रही लगातार चोरियों के बावजूद फिलहाल पुलिसके हाथ खाली है। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली और रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
*लॉक नहीं टूटा तो उठाकर ले गए बाइक*
अंजड़ नाका के पास नार्थ एवेन्यू कॉलोनी निवासी पंकज पिता कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बाइक क्रमांक एमपी 09 जेडवी 3437 रविवार रात्रि घर के सामने खड़ी की थी, जो सोमवार सुबह गायब मिली। घर में लगे सीसीटीवी में देखा तो रात्रि करीब 1.57 से 2 बजे के बीच तीन बदमाश बाइक चुराकर ले जाते नजर आए। फुटेज के अनुसार एक बदमाश खड़े रहकर रैकी कर रहा था, ती दो बदमाशों द्वारा बाइक का हैंडल लॉक नहीं टूटने आगे से उठाकर ले जाते नजर आए।
*अलमारी-ड्रॉज का सामान बिखेर दिया , लेपटॉप ले भागे।*
आदिनाथ कॉलोनी की अंतिम गली में किराए के मकान में संचालित सीमा नामक एनजीओ के क्षेत्रीय कार्यालय के परियोजना समन्वयक विकास भनारे ने बताया कि यहां करीब एक वर्ष से कार्यालय संचालित कर रहे हैं। संस्था एनजीओ के रुप काम करती हैं और किसानों को खेती संबंधित प्रशिक्षण व सुविधाएं देती है। रविवार रात्रि 8 बजे तक कार्यालय में काम निपटाकर गए थे। आज सुबह 9 बजे जब कर्मचारी कार्यालय खोलने आया तो दरवाजे का नकूचा टूटा मिला। मौके पर जाकर देखा तो में हाल और दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज से कागज बिखेर दिया। टेबल की ड्राज से सामान बाहर पड़ा था। संभवतः नकदी राशि ढूंढने के लिए बदमाशों ने सारे दस्तावेज व सामान बिखेर दिया। वहीं टेबल पर रखे दो लैपटाप गायब मिले। दोनों लैपटाप की कीमत करीब 80 हजार रुपए है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज अनुसार चोरी की घटना का समय दो से ढाई बजे के बीच की है।
*पानी की मोटर, तो पास से चप्पल ही ले भागे*
आदिनाथ कॉलोनी निवासी जयदेव जोशी ने बताया कि उनके मकान में बाहर की ओर से चढ़ाव का दरवाजा हैं। बदमाशों ने रात्रि करीब 2 बजे उसका ताला तोड़कर पानी की मोटर ले भागे। जबकि मकान के अंदर वो सो रहे थे। उनके सामने लंबे समय से बंद खाली मकान का भी बदमाश ताला तोड़ गए। जबकि समीप रहने वाले डॉ. निलेश यादव के मकान से चप्पल लेकर भाग गए। अचानक कॉलोनी में चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। मकान पर लगे सीसीटीवी में रात्रि के चलते बदमाशों के फुटेज स्पष्ट कैद नहीं हुए।

Continue With Google
Comments (0)