जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने तक की बताई गई रणनीति
टीकमगढ़। आगामी समय में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अन्य पार्टियों की तरह मध्यप्रदेश की नई नवेली आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने प्रदेश के लोगों के लिए तीसरा विकल्प बनने की तैयारी शुरू कर दी है, शनिवार को आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विनोद अंबेडकर की उपस्थिति में टीकमगढ़ जिले मैं जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक संपन्न की गई बैठक में संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के सुझाव आदान-प्रदान किए गए यहां तक की बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद अंबेडकर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संगठन को खड़ा करने से लेकर चुनाव लड़ने और जितने तक का मंत्र दिया। उन्होंने कहा आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी अलग-अलग नहीं है सभी का उद्देश्य एक होना चाहिए और अब हमें सड़क पर नारे लगाने के साथ-साथ राजनीतिक हिस्सेदारी मजबूत करनी है और समाज के उत्थान के लिए बहुजन महापुरुषों की अधूरी लड़ाई को पूरी करनी है। अंबेडकर ने कार्यकर्ता हूं मैं अनुशासन को देख कर चिंता जताई उन्होंने कहा पार्टी में जिम्मेदारी किसी मंदिर का प्रसाद नहीं है जो बगैर सोचे समझे बाट दी जाए पार्टी में शिक्षा अनुशासन और संगठन एक साथ दिखाई देना चाहिए, बैठक में मुख्य रूप से विनोद यादव अम्बेडकर (प्रदेश प्रभारी),नीरज चंसोरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष)
एड.रायसिंह बौद्ध (प्रदेश महा सचिव)
हृदेश कुशवाह (प्रदेश महासचिव ) श्रीमती त्रिवेणी भारती
यशवन्त सुरवैया (प्रदेश महासचिव भीम आर्मी) के साथ आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ जिला एवं विधान सभा के पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)