"खुद तीन-तीन मर्डर किए मैंने" वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेत्री पहुंची एसपी कार्यालय, वायरल वीडियो को बताया साजिश !!
बीते दिनों भाजपा नेत्री शिखा शर्मा से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें भाजपा नेत्री ने स्वयं ही तीन तीन मर्डर करने की बात कही, इसके अलावा पुलिस अधिकारियों का नाम भी ले रही हैं वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री चर्चा में आ गई, और शहर भर में सनसनी फैल गई,
वहीं मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे भाजपा नेत्री शिखा शर्मा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ साजिश रचने और झूठे वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है, साथ ही वायरल वीडियो की जांच करने की मांग की हैं
दरअसल शिखा शर्मा का कहना हैं कि उन्होंने एक दुकान 11 माह के एग्रीमेंट पर कंचन पटेल पति रवि पटेल से किराए पर ली थी लेकिन अब उनसे वह दुकान जबरदस्ती खाली कराई जा रही है, और जब उन्होंने विरोध किया तो उनके खिलाफ साजिश रचकर उन्हें बदनाम करने के लिए यह वीडियो वायरल किया गया,
पूरे मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बीते दिनों मदन महल में दुकान की मालिक कंचन पटेल पति रवि पटेल द्वारा किरायदार शिखा शर्मा के खिलाफ शिकायत की गई थी कि शिखा शर्मा दुकान का न तो किराया दे रही हैं और न ही दुकान खाली कर रही, जिसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा न्यायलय जाने की सलाह भी दी गई थी, वहीं वायरल वीडियो की जांच की बात कही है,
खेर इस पूरे मामले में विवाद का कारण बनी किराए की दुकान से ज्यादा चर्चे वायरल हुए वीडियो की हैं जिसे भाजपा नेत्री का बताया जा रहा है, जिसकी जांच होना अति आवश्यक हैं क्योंकि वीडियो में तीन तीन मर्डर की बात कही गई हैं और पुलिस अधिकारियों के नाम भी लिए गए, जिसका पर्दाफाश होना जरूरी है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके !!
Continue With Google
Comments (0)