सीहोर, 24 जनवरी 2026: जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आज जिले के सभी थानों के सूचना संकलन में नियुक्त कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कर्मचारियों को सीसीटीएनएस और सायबर अपराध जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने आगामी त्यौहारों जैसे नर्मदा जयंती, गणतंत्र दिवस, रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि आदि के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
त्यौहारों के मद्देनज़र सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी निर्देश:
- सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।
- थाना प्रभारी और बीट प्रभारी द्वारा बड़े आयोजनों के अवसर पर आयोजकों से समन्वय स्थापित करना।
- धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों के अवसर पर वालंटियर बनवाकर सशक्त व्यवस्था करना।
- इलाकों के रूट का परीक्षण और आवश्यकता अनुसार ड्रोन सर्चिंग एवं हाईराइज बिल्डिंग पर सुरक्षा बल तैनात करना।
- बड़े कार्यक्रम के आयोजकों को लिखित निर्देश जारी करना।
- नर्मदा जयंती के अवसर पर नदी किनारे एसडीआरएफ और होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करना।
- गणतंत्र दिवस पर जिले में चैकिंग कार्यवाही करना, जिसमें संदेही व्यक्ति, लॉज, होटल, ढाबे आदि की जांच शामिल है।
- होटल, लॉज, ढाबों में सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता और उनकी कार्य क्षमता की जांच करना।
- संवेदनशील मामलों में त्वरित रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित करना।
- आदतन अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करना।
- दूर-दराज स्थित गांवों का भ्रमण कर अवैध गतिविधियों पर निगाह रखना और त्वरित कार्यवाही करना।
- अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, गोवंश आदि जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखना।
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, निरीक्षक विशेष शाखा, प्रभारी जिविशा सहित सूचना संकलन में लगे सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
इस आयोजन का उद्देश्य जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना था।
Continue With Google
Comments (0)