सीहोर विजय मालवीय 

 

बालागुरू के. के निर्देश में विशेष अभियान: जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

  • संयुक्त अभियान: बुधनी और रेहटी क्षेत्र में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए 01 पोकलेन और 01 जेसीबी मशीन जब्त की है। इन मशीनों को शाहगंज थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।
  • अवैध परिवहन पर शिकंजा: टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की, जिसे इछावर थाने में रखा गया है। इसी तरह, मुरूम खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए 01 डंपर को रेहटी थाने में जब्त किया गया है।

कानूनी कार्रवाई: जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद चौहान ने बताया कि जब्त वाहनों पर खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अंतर्गत मामले दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।