रुद्राक्ष महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु संकेतक एवं सूचना पटल की चाक-चौबंद व्यवस्था
सीहोर विजय मालवीय: आगामी रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए, धाम परिसर में सुव्यवस्थित संकेतक एवं सूचना पटल स्थापित किए गए हैं।
इस महोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी देने के लिए दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। इससे महोत्सव स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- भोजनशाला: महोत्सव स्थल पर भोजन की व्यवस्था की जानकारी के लिए संकेतक।
- पुलिस सहायता केंद्र: मुख्य एवं सहायक केंद्रों की दिशा के लिए स्पष्ट संकेतक।
- चिकित्सालय एवं प्राथमिक उपचार केंद्र: स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल जानकारी।
- पेयजल एवं शौचालय: आवश्यक सुविधाओं का स्पष्ट मार्गदर्शन।
- पार्किंग स्थल: वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु निर्देश।
- कथा पांडाल: धार्मिक आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए संकेतक।
- प्रवेश एवं निकास मार्ग: मुख्य प्रवेश एवं निकास के लिए दिशा-सूचक।
सभी संकेतक ऐसे स्थानों पर लगाए गए हैं जहाँ से श्रद्धालुओं को सरल एवं त्वरित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
महत्वपूर्ण निर्देश: श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित संकेतकों एवं सूचना पटल का पालन करते हुए ही आवागमन करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र से संपर्क करें।
इस आयोजन के सफल संचालन के लिए आपकी सहयोग अपेक्षित है। हम आपके सुखद और सुरक्षित अनुभव की कामना करते हैं।

Continue With Google
Comments (0)