सीहोर विजय मालवीय

• कलेक्टर-एसपी ने कुबेरेश्वर धाम आयोजन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

• सभी व्यवस्थाओं की निरंतरता बनाए रखने और मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

  

               कलेक्टर  बालागुरू के. और एसपी  दीपक शुक्ला ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्थाओं में निरंतरता बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धाम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग एवं धाम समिति आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  सर्जना यादव, अपर कलेक्टर  वृंदावन सिंह, एसडीएम  तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।