सीहोर M.P.
विजय मालवीय
मौत बाट रही अल्फा प्रोटीन फेक्ट्री का पानी खेतों में किसान आक्रोश, SDM से लगाई गुहार
एमपी के इंदौर में दूषित पानी से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदौर हादसे के बाद सूबे के सीएम मोहन यादव ने उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश भर में जल सुनवाई शुरू की है। ताकि प्रदेशवासियों को स्वस्थ पानी मिल सके। लेकिन उनके आदेश का सीहोर के प्रशासन को कोई असर नहीं है।
सीहोर का सिस्टम तो सोया हुआ है।
जब हमारी टीम ने पड़ताल में सिस्टम को जगा देने वाली और झग झोर कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।
सीहोर के इछावर तहसील के भाऊखेड़ी गांव में अल्फा प्रोटीन चमड़ा फैक्ट्री मौत बाट रही है। कैमरे के सामने किसान रोते नजर आ रहे हैं। ये वो किसान हैं,जिन्हे अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन यहां के अन्नदाता फैक्ट्री संचालक के कारण आंसू बहाते हुए नजर आ रहे हैं।
स्थानीय किसान लगातार प्रशासन से गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। किसानों ने एक बार फिर इछावर एसडीएम को आवेदन सौंप कर अपनी समस्या सुनाई। तो वही First India ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सच्चाई की पड़ताल की फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित और गंदे पानी खेतों में फैलने से स्थानीय निवासियों के जीवन पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। कमरे में कैद तस्वीर आप देखिए किस तरह से फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा जहरीला पानी खुले नाले में बहता हुआ नजर आ रहा है। और नाले से किसानों के खेतों में निजी ट्यूबवेल और कुओं तक में भी यह जहरीला पानी पहुंच चुका है। जिससे फसलों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। यह प्रदूषित पानी पीने के पानी की पाइप लाइनों में भी मिल रहा है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। फैक्ट्री का गंदा पानी आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में फैल गया है। जो कई वर्षों से एक गंभीर समस्या बना हुआ है। खेतों में गंदा पानी जाने से मिट्टी और फसलों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। जो सीधे किसानों की आजीविका को प्रभावित कर रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पूरे मामले पर सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जल्द जांच कराई जायेगी।
किसानों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है जनपद सीईओ को आवेदन भेज दिया गया है।
स्वाति मिश्रा SDM इछावर

Continue With Google
Comments (0)