पैतपुरा में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कई मरीजों की जांच दिया गया उपचार
पैतपुरा। ग्राम पंचायत पैतपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में पैतपुरा सहित आसपास के चंदेरा पठारी और बिजरौठा रूपगंज क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने परामर्श दिया और निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।
चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर जांच कराने और बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। ठंड के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े पहनने और सर्दी से बचाव के उपाय भी बताए गए। डॉ.ज्ञानेन्द्र मिश्रा, डॉ.आलोक झां,प्रदुम्य यादव,अनिशा स्टाफ नर्स, दयाचंद यादव, संजीव कुशवाहा, सुरेन्द्र पाल, अमित यादव,सुदीप यादव सरपंच चन्द्रेश सोनी, समाजसेवी अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, रामदयाल कुशवाहा, सुन्दरलाल चतुर्वेदी,नीलू सूत्रकार ,रवि राज सूर्या आकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)