मध्य प्रदेश के 54 जिलों में से पांढुर्णा जिला इन दिनों अवैध धंधों की वजह से सुर्खियों में है। जिले का दर्जा मिलने के बाद से यहां जुए के अवैध फंड का कारोबार तेजी से फैल रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता और शासन की मौन स्थिति ने इस गंभीर मुद्दे को और भी चिंताजनक बना दिया है।

पांढुर्णा जिले के नादनवाड़ी क्षेत्र में बीते तीन दिनों से जुआ संचालन की खबरें जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार को दीपू और राहुल नामक व्यक्ति संचालित कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासन के आला अधिकारियों तक मोटी रकम किस्तों में पहुंचाई जा रही है, जो प्रतिदिन के हिसाब से तय की गई है।

प्रमुख बिंदु:

  • नादनवाड़ी क्षेत्र में जुआ कारोबार पिछले तीन दिनों से सक्रिय है।
  • दीपू और राहुल इस अवैध फंड के प्रमुख संचालक माने जा रहे हैं।
  • प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों तक कथित रूप से मोटी राशि पहुंचाई जा रही है।
  • इससे पहले भी यह क्षेत्र जुए के फंड का गढ़ रह चुका है।

यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन अब इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद कोई कार्रवाई करता है या फिर मौन रहते हुए इस अवैध खेल को बढ़ावा देता है।

नंदनवाड़ी क्षेत्र में जुए का यह कारोबार पहले भी चल चुका है, जो अब फिर से शुरू हो गया है। यह समय है जब प्रशासन को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाने चाहिए।