बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत नाऊखेडा में 108 कुंडली यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राम महायज्ञ का ध्वज बड़े धूमधाम से फहराया गया, जिसमें बैंड, बाजे और डीजे की धुन पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया।
इस महायज्ञ में किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। नाऊ खेड़ा गांव की सर्व समाज और श्री राजाराम दास महाराज अयोध्या धाम के आदेशानुसार, 24 अप्रैल से 108 कुंडली महायज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ स्थल की तैयारियां जोरों पर हैं।
महायज्ञ का कार्यक्रम:
- शुभारंभ: 24 अप्रैल
- समापन: 30 अप्रैल
आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बुन्देली भाषा के कथाकार पंडित श्री विपिन बिहारी महाराज को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यज्ञाचार्य राजाराम दास महाराज अयोध्या धाम ने 12 वर्ष तक दोनों पैरों पर खड़े रहकर तपस्या की थी, उनकी साधना की गाथा अद्वितीय है।
यह महायज्ञ न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी होगा, जिसमें सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।
- प्रतिपाल राजपूत
Continue With Google
Comments (0)