LIVE | MP
मुलताई: 12 जनवरी गोली कांड की 28वीं बरसी पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देंगे महात्मा गाँधी के प्रपौत्र तुषार गांधी
मुलताई: 12 जनवरी गोली कांड की 28वीं बरसी पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देंगे महात्मा गाँधी के प्रपौत्र तुषार गांधी
मुलताई — आगामी 12 जनवरी को मुलताई में हुए गोली कांड की 28वीं बरसी पर शहीद किसान स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी विशेष रूप से उपस्थित होकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्टेट न्यूज़ एआई से ख़ास बातचीत करते हुए मुलताई के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने बताया कि प्रतिवर्ष 12 जनवरी को किसान संघर्ष समिति द्वारा शहीद किसान स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस बार के आयोजन में महात्मा गाँधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के साथ कई अन्य प्रमुख हस्तियाँ भी शामिल होंगी। इस सम्मेलन में गोली कांड में शहीद हुए 24 किसानों के परिवारों से मुलाकात भी की जाएगी। 1998 में खराब फसल के मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर तब की दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार के दौरान गोली चालन किया गया था, जिसमें 24 किसानों की मौत हुई थी। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष बस स्टैंड स्थित शहीद किसान स्तंभ पर किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। साथ ही 12 जनवरी को मुलताई में किसानों का मुलतापी घोषणा पत्र भी जारी किया जाता है। यह आयोजन किसानों के संघर्ष और उनके बलिदान को नमन करने का अवसर प्रदान करता है, जिसमें देशभर से लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
Continue With Google
Comments (0)