स्थान: कार्यालय सभा कक्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (बी.एल.सी. घटक) के तहत आज नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अर्जुन मालवीय ने की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। इस मौके पर 116 पात्र हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
नगर के 15 वार्डों से आए सभी हितग्राहियों का स्वागत हार-फूल माला पहनाकर किया गया। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में 1,00,000 रुपये की राशि और स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अध्यक्ष श्रीमती मालवीय ने हितग्राहियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के निर्देश दिए और योजना का लाभ पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री अर्जुन मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष रघुवंशी, भाजपा जिला मंत्री श्री राजेशपाल, उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र शर्मा समेत कई पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन हितग्राहियों के उज्ज्वल भविष्य और शीघ्र आवास निर्माण की शुभकामनाओं के साथ किया गया।
Continue With Google
Comments (0)