रहली में सोनी परिवार ने तेरहवीं पर मृत्युभोज नहीं कराने की सामाजिक पहल की 

रहली। समाजसेवी धर्मेंद्र सोनी के अचानक हृदयाघात से निधन होने पर शोक संतृप्त परिवार ने तेरहवीं पर मृत्यभोज न करने की पहल की। इस दिन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें रहली नगर और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने अपने चहेते साथी धर्मेंद्र सोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्य परिवहन निगम पूर्व उपाध्यक्ष जीवन पटेल ने कहा समाजसेवी युवा का अचानक यूं दुनिया से विदा होना हमारी व्यक्तिगत क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में संजय पटेरिया, हेमंत हजारी, अनूप ददरीया, शंभु नेमा, राहुल सिंह चौरा, एड मनोरथ गर्ग, एड जगदीश पौराणिक, विकास चौरसिया बिहारी पटेल, रवींद्र लोधी, अनिकेश सेधिया ने संबोधित कर शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वक्ताओं ने मृत्यभोज कुरीति मिटाने की सामाजिक पहल की सराहना की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाई जितेंद्र सोनी, पार्षद शैलेंद्र सोनी बेटे शौर्य मनु सोनी का पगिया बंधन किया गया। संचालन दीपक जैन ने किया। श्रद्धांजलि सभा में पं अशोक तिवारी, सुरेश सिंह, प्रमोद सराफ,राहुल हजारी, एड बीडी पटेल, पप्पू गौर, रितेश पटेरिया,अवधेश सिंह, लोकेश पुराणी , अंकुर नायक समेत बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।