मदन महल स्टेशन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की खेप, जीआरपी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार !!


स्टेशनों पर चोरी,लूट जैसी वारदातो के चलते जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार स्टेशनों पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान ट्रेनों के साथ ही स्टेशन पर भी सघन चैकिंग की जा रही है। इस कड़ी में जीआरपी मदनमहल ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मदन महल के प्लेटफार्म नंबर 4 के पास खड़े एक संदिग्ध युवक को पकड़ा,
पकड़े गए युवक ने अपना नाम अंशु रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी चिरूला दतिया बताया, जिसकी जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 24 नग अंग्रेज़ी शराब मिली, जिसके बाद जीआरपी पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शराब जप्त की गई, वहीं जीआरपी पुलिस द्वारा आरोपी से पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है 

इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी जे एस धुर्वे, प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी, आरक्षक मनीष शर्मा, आरक्षक विमलेश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही