गुलाबगंज खण्ड के वन जागीर मण्डल में स्थित धनौरा धाम में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सुन्दर कांड के पाठ से हुई, जिसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। इस आरती में भारत माता की आरती भी की गई।

कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विशेष रूप से संघ के खंड संघ चालक शिवप्रसाद तिवारी, खण्ड प्रचारक केशव नामदेव, बालकदास महाराज (नूरपुर धाम), दौलत राम दुवे, रोहित राज शास्त्री, पंकज शास्त्री, अयोध्या गोपाल भार्गव, अरुण शर्मा, और राजकृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे।

अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और गौसेवक एवं समाज सेवकों का सम्मान किया गया।

मुख्यवक्ता का संबोधन

मुख्यवक्ता केशव नामदेव ने अपने संबोधन में समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव को समाप्त करने और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने सनातनियों को एकजुट होकर समाज की चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया।

बालकदास महाराज ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की बात की और कहा कि भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति न बने, इसलिए हिन्दू समाज को सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने बंगलादेश और पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने लव जिहाद के मामलों पर भी समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता जताई और इस पर परिवार में विचार-विमर्श करने की सलाह दी।

आयोजन का समापन

कार्यक्रम में कई गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।