बैतूल: जिला अस्पताल में नवजात .भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस इस मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई है और अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी की रविवार की शाम को जिला चिकित्सालय के शौचालय में एक नवजात बालक का भ्रूण पाया गया। इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गर्भ को छुपाने के उद्देश्य से किसी ने इस भ्रूण को अस्पताल के शौचालय में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 94(बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज में खोज रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस दिन कौन-कौन अस्पताल आया था।
अस्पताल प्रशासन भी इस जांच में पुलिस की मदद कर रहा है। पुलिस का दावा है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही दोषी का पता लग सकेगा।
इस तरह से नवजात को फेंकना एक गंभीर कानूनी अपराध है और पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)