फर्जी रजिस्ट्री मामले में फरार पार्षद पर 5 हजार का इनाम घोषित, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना गोहलपुर क्षेत्र में दर्ज फर्जी रजिस्ट्री के मामले में फरार पार्षद शफीक हीरा पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इस प्रकरण में अब तक पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है।
दरअसल शिकायतकर्ता अधिवक्ता मोहम्मद अलतमश के अनुसार, उनकी जमीन प्लॉट नंबर 98, संजीवनी अस्पताल के पास की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड बनाकर महिला की मदद से षड्यंत्रपूर्वक जमीन की रजिस्ट्री पार्षद शफीक हीरा ने अपने भांजे यूसुफ जावेद खान के नाम करा ली
पुलिस जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ गौस बाबू ने अपने बयान में पार्षद शफीक हीरा को इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड बताया था। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी आधार कार्ड शफीक हीरा के कार्यालय में तैयार किया गया और वहीं से पूरी साजिश को अंजाम दिया गया।
एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि पार्षद शफीक हीरा पिछले करीब 1 माह से फरार है, पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है इसके अलावा उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है
Continue With Google
Comments (0)