नगर पलेरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दीवार लेखन अभियान तेज, बजरंग दल व संघ स्वयंसेवक सक्रिय
पलेरा। नगर पलेरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टोली द्वारा व्यापक स्तर पर दीवार लेखन अभियान चलाया जा रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संघ के विचारों और सामाजिक संदेशों का लेखन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जा सके।
इस अभियान में बजरंग दल प्रखंड संयोजक राजेंद्र राय, नगर संयोजक राज परिहार के साथ स्वयंसेवक मनोज विश्वकर्मा, राज चौरसिया, अभि ठाकुर एवं घूरा सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता अनुशासनबद्ध तरीके से दीवार लेखन कर संगठन के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रीय चेतना एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नगरवासियों में इस अभियान को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Continue With Google
Comments (0)