वारदात से पहले घातक हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, संजीवनी नगर पुलिस ने एक पिस्टल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जबलपुर जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर जबलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है, जिसे लेकर शहर में लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही हैं वहीं संजीवनी नगर पुलिस ने एक आरोपी को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है,
थाना प्रभारी संजीवनी नगर बीडी द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली के एक व्यक्ति बहनदन पुल के पास सर्विस रोड पर घातक हथियार लिए कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़ा है, सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत दबिश दी गई, जहां पुलिस को आता देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को घेरेबंदी कर पकड़ लिया गया, पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नीरज पुरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष ग्राम भुआ बिछिया जिला मण्डला बताया,
वहीं जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई है,
संजीवनी नगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है, साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस उद्देश्य से ये घातक हथियार लिए घूम रहा था और उसके पास ये हथियार कहा से आया,
Continue With Google
Comments (0)