बकाया दारो को कटे कनेक्शन जोडना पड़ा भारी 

उचेहरा - मैहर उप सम्भाग के  विद्युत वितरण केंद्र उचेहरा अंतर्गत वर्षो से बिजली बिल ना जमा करने वाले बड़े बकायादारों के कनेक्शन पूर्व में विद्युत अधिनियम की धारा 56 के तहत नोटिस  पश्चात कांटे गए कनेक्शन को बकायादारों के द्वारा  विद्युत देयक बिना जमा किए स्वयं से जोड़ लिया गया इसके पश्चात विद्युत विभाग की अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुए थे जिस पर वैधानिक नोटिस के पश्चात भी बकायादारों के द्वारा विद्युत देयक का भुगतान नहीं किया गया। जिस पर विद्युत न्यायालय नागौद के द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए गैर जमानती एवं जमानती वारंट थाना क्षेत्र उचेहरा को प्रेषित किए गए जिस पर थाना प्रभारी सतीश मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा कई ग्रामों एवं नगर के कई बड़े बकायादारों को गिरफ्तार किया गया जिसमे जयपाल दहायत राजा बाबू बशोर ,राम सजीवन चर्मकार ,राजेश सिंह आदि को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद परिजनों  द्वारा बिजली विभाग मे  बकाया बिल जमा कराये गए। तब कही जा कर इन उपभोक्ताओ को राहत मिली