निवाड़ी जिले के शिक्षा विभाग पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और अधिकारी चुपी साधे हुए हैं अभी हाल ही में पृथ्वीपुर बीआरसी भारत सिंह परिहार पर लोकायुक्त के द्वारा की गई एफआईआर दर्ज के आदेश का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि वहीं पृथ्वीपुर के विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ लेखापाल रविंद्र सिंह तोमर के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया और मामले की निवाड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी और निवाड़ी कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से पैसे मांगने और अभद्र भाषा एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाया है,,, मामले में शिक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, और महेश कुशवाहा ने बताया है कि लेखपाल रविंद्र सिंह तोमर के द्वारा 12 वर्षीय एवं 24 वर्षीय क्रमोन्नति एवं सीसीएल अवकाश सहित एरियर राशि के भुगतान में शिक्षकों से बड़े पैमाने पर रुपए लेनदेन की बात की जाती है और बगैर पैसे के किसी भी प्रकार का काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामले की कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से जांच कर यहाँ से हटाकर कार्यवाही की मांग की है,,,

Continue With Google
Comments (0)