सिंगरौली
कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम बलियरी (रिहंद डूब क्षेत्र)में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने की कार्रवाही
सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों में मामला सामने आने के बाद खनिज विभाग की टीम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नदी तक जाने वाले कच्चे मार्गों को जेसीबी से खोदकर अवरुद्ध कर दिया। इससे अवैध रेत ढोने वाले ट्रैक्टरों की आवाजाही पर तत्काल रोक लग गई।
खनिज विभाग की टीम ने उन रास्तों पर गहरे गड्ढे खुदवाए, जिनका उपयोग लंबे समय से अवैध रेत परिवहन के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कहीं भी अवैध उत्खनन या परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लगभग 8 अवैध स्टॉक से लगभग 1000 घन मीटर रेत को नष्ट किया गया।
Continue With Google
Comments (0)